
Husband Wife Argument : Image by Mustafa shehadeh from Pixabay
Husband Wife में झगड़ा न हो ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। कारण कुछ भी हो, झगड़ा होना ही है। अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो झगड़ा होने की वजहों को कम किया जा सकता है।
लोग कहते हैं की Husband और Wife जीवन की गाड़ी के दो पहिये हैं। चलते चलते किसी न किसी पहिये की दिमाग रूपी हवा कम हो जाती है। और इसी वजह से दाम्पत्य जीवन मे झगड़े की शुरुआत होती है।
Husband Wife में झगड़े की common वजहें
अगर हम यहाँ झगड़े की वजहों को गिनाना शुरू करें तो वो कभी खतम ही नहीं होंगी। फिर भी देखा जाय तो झगड़े की प्रमुख और एकलौती वजह है – आपस मे understanding का ना होना।
जब आपसी understanding नहीं रहती तभी तर्क वितर्क शुरू होता है और कुतर्क पर जाकर रुकता है। इसलिए सावधान रहें, सुरक्षित रहें और नीचे बताई गई अन्य वजहों पर भी ध्यान दें।
I am the only knowledgeable- मैं ही ज्ञानी
दोस्तों, यहाँ मैं अपने बारे मे बात नहीं कर रहा। अब मेरी इतनी भी तारीफ मत करो 😀
मैं तो बस बता रहा हूँ की यहाँ सभी ज्ञानी हैं, फिर भी Wife समझती है की केवल वही समझदार है। यही बात Husband पर भी लागू होती है। वो भी यही सोचता है की उसके द्वारा लिए गए सारे निर्णय सही हैं।
Husband Wife के बीच झगड़ा यहीं से शुरू होता है। एक दूसरे की कद्र करें और एक दूसरे के विचारों का सम्मान करें। ज़रूरी नहीं है की आप हमेशा सही हों, आपका पार्टनर भी सही हो सकता है। इसलिए मिलकर ही समाधान निकालें। (कुछ लोगों का नाम ही समाधान होता है 😀 )
Free Time – खाली दिमाग शैतान का घर
दोस्तों, यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी “खाली दिमाग शैतान का घर” इस कहावत मे सच्चाई छिपी हुई है। जिसके पास भी फ्री टाइम है वो ऊट पटांग के विचार अपने मन मे लाएगा ही।
टीवी पर क्राइम रिपोर्टर देख देख कर सब पगला गए हैं। सबको लगता है पूरी दुनियाँ मे बस क्राइम ही हो रहा है। Wife धोखा दे रही है, Husband ऑफिस मे रोमांस कर रहा है, कहीं मेरे साथ भी तो ये नहीं हो रहा?
यही सब देख कर फालतू के वहम मन मे पालेंगे और आपस मे झगड़ा करेंगे। अपने पार्टनर पर भरोसा कीजिये और खाली टाइम को constructive कामों मे लगाइए। वास्तविकता से नाता जोड़िए टीवी से नहीं।
Makeup Time
पतियों को ये मान लेना चाहिए की उनकी पत्नियाँ उनके लिए ही साज शृंगार करती है। इस काम में वो कितनी भी देर लगाएँ, पतियों को उनसे पूछने का रिस्क नहीं लेना चाहिए।
अगर Husband ने गलती से भी पूछ लिया-और कितना टाईम लगेगा ? तो वो अपनी बुरी हालत का खुद जिम्मेदार होगा।
Wife को भी समझना चाहिए, Husband केवल टाइम पूछ रहा है और इसमे कुढ़ने की क्या बात है? छोटी सी बात को लेकर झगड़ा न करें। वैसे Wife की माने तो मेकअप करना कोई छोटा काम नहीं है। और Husband द्वारा सब्र रखना भी छोटा काम नहीं हैं। 😀
Husband Wife, दोनों को अपना काम करने दें।
Shopping
शॉपिंग भी एक प्रमुख वजह है Husband Wife में झगड़ा होने की। दो तरह की बीवियाँ होती है, एक वो जो शॉपिंग करने मे 4-5 घंटे लगाती हैं और केवल 2 सूट खरीदती हैं। दूसरी वो, जो 4-5 घंटे लगाती है और कम से कम 10-20 हज़ार की शॉपिंग करती है।
देखिये आपके घंटे तो लगने ही हैं, इसलिए पहली प्रकार की बीवी को ज्यादा तवज्जो दें।
अगर आपके पास दूसरे टाइप की बीवी है तो अपना दिमाग दौड़ायें, और पास की बियर शॉप का फायदा उठाएँ। इससे दो फ़ायदे होंगे, आप मस्त हो जाएंगे और बीवी को भी जल्दी शॉपिंग खतम करने की टेंशन रहेगी। खुशी के मारे ज्यादा न पियें, वरना पिटेंगे भी और अगले दिन तक hangover भी बना रहेगा। 😀
शॉपिंग के टाइम बीवियों से किसी भी टाइप का तर्क न करें। वो जो करती हैं करने दें। उनकी स्किल्स और टाइम मैनेजमेंट की प्रशंसा करें।
Husband Wife के रिलेशन को गहराई से समझें
दोस्तों, Husband Wife का रिश्ता ही एक ऐसा रिश्ता है जो लंबे समय तक साथ रहकर निभाया जाता है। इसलिए इसको गहराई से समझें, एक दूसरे को समय दें।
समय बीतता जाता है, और रिश्तों की गर्माहट कम होने लगती है। ऐसे समय मे husband Wife, दोनों को ज़रूरत होती है की एक दूसरे से बात करें और जीवन को फिर से रोमांच से भर दें।
एक दूसरे से romance करें, vacations पर बाहर जाएँ, एक दूसरे पर भरोसा कायम रखें, किसी अन्य की बातों मे आकर अपनी ज़िंदगी बर्बाद न करें।
Husband Wife, दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, और सुख दुख के साथी हैं। रिश्ते की गरिमा बनाएँ रखें मगर गरिमा के साथ रिश्ता न बनायें 😀
खुश रहें और मस्त रहें।
farish zikri
wah guru sahi kaha
Aniket Raj
Very gud article bro. I Really Like Your Blog. I am From Hugetrueup.com
We Can Exchange Backlinks also
milind
thanks bro