OneCode App Se Paise Kaise Kamaye- 5 Popular Methods

How to earn Money from OneCode App (वनकोड एप से पैसे कैसे कमायें)वर्तमान समय में बहुत सारे ऐसे App हैं, जिनके जरिए हम घर बैठे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। ऐसे में अधिकांश व्यक्ति घर बैठे पैसे कमाने वाले Apps की तलाश में रहते है। यदि आप भी इन्हीं में से एक है, तो आपके लिए OneCode App एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

जी हां, यह बिल्कुल Real और Genuine एप है। इससे आप घर बैठे प्रतिदिन हजारों रुपए कमा सकते हैं। यदि आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि OneCode App की मदद से Paise Kaise Kamaye, तो हमारे इस लेख को ज़रूर पढ़िए।

OneCode App भी BankSathi और Gromo App की तरह ही एक पॉपुलर एप है। इसमें भी, आप चाहें तो अन्य व्यक्तियों के अकाउंट ओपन करवाकर लोन प्रदान करवाके भी काफी आसानी से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। तो इतना जान कर आपके मन में यकीनन इस एप के बारे में जानने में दिलचस्पी हो रही होगी। 

यदि आप भी OneCode App Se Paise Kaise Banaye इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको सबसे पहले OneCode App क्या है इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।

onecode-app-se-paise-kaise-kamaye
OneCode App Kya Hai

OneCode App क्या है? | What is OneCode App in Hindi

OneCode App एक प्रकार का फाइनेंशियल App माना जाता है। इसमें उपलब्ध Financial Product को आप बिक्री करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

OneCode App में आप किसी भी व्यक्ति को Bank Account, Debit Card, Loan, Credit Card, Insurance दिलवाकर आप अच्छा खासा कमीशन Earn कर सकते हैं। 

अच्छी बात तो यह है कि इसमें कमीशन के तौर पर आपको पैसे भी अच्छा खासे प्रदान किये जाते हैं। दरअसल, इसमें अगर आप एक सर्विस को बेचते हैं, तो इसके लिए आप 200 से लेकर 1200 रुपए तक का कमीशन प्राप्त कर सकते हैं।

इस हिसाब से आप, अगर एक दिन में एक सर्विस भी प्रदान करते हैं, तो ऐसे में आप महीने के 35 हजार रूपए तक पैसे आराम से कमा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

OneCode App Par Account Kaise Banaye 

क्या आप भी OneCode App से पैसे कमाना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको सबसे पहले इस एप पर अपना अकाउंट बनाने की आवश्यकता होगी।

तो चलिए अब बिना समय गंवाए OneCode App पर अकाउंट बनाने की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ले लेते हैं। इसलिए आप नीचे बताई गयी प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

1. सबसे पहले OneCode App Download करें 

Mobile Me OneCode App Kaise Download Kare: OneCode अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में इस App को डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी। इस App को अपने फोन में डाउनलोड करने के लिए आप Play Store का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्ले स्टोर से आसानी से आप OneCode App को डाउनलोड कर सकते हैं। 

2. Language का करें चयन 

जब आप इस App को डाउनलोड कर लेंगे और इस एप को खोलेंगे, तब आपको Language का चयन करने की आवश्यकता होगी। हालांकि, इस एप में अभी तीन ही भाषाओं को एक्सेप्ट किया गया है। जी हां आप हिंदी, अंग्रेजी और तेलगु में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। 

3. ईमेल, एड्रेस तथा रेफर लिंक दर्ज करें

जब आप अपनी भाषा का चयन कर लेंगे, तब आपके मोबाइल स्क्रीन पर दो विकल्प प्राप्त होंगे। पहला Login और दूसरा Sign Up। 

Login – अगर आपने पहले ही इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर लिया है, तो इसके लिए आपको लॉगिन का विकल्प चुनने की आवश्यकता होगी। इसमें आप अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी दर्ज करके पहले वाले अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं।

Sign up – अगर आपने पहले कभी भी इस एप का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपको Sign Up के विकल्प का चयन करना होगा।

यदि आपने पहली बार इस एप को डाउनलोड किया है और साइन अप का विकल्प चुना है, तो इसके बाद आपको कुछ डिटेल्स भी दर्ज करना होगा। नया अकाउंट बनाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करनी होगी जैसे आपको अपना पूरा नाम, उसके बाद आपको अपना चालू नंबर दर्ज करना है। 

इसके बाद आपको ईमेल आईडी प्रदान करनी होगी। हालांकि, आप इस विकल्प को खाली भी छोड़ सकते हैं। अब आपको एक Referral Code दर्ज करना होगा। जिसके पश्चात आपको स्टार्टिंग में ही 500 रुपए तक प्राप्त हो सकते हैं। इन सब डिटेल्स को दर्ज करने के बाद आपको Sign Up के विकल्प पर क्लिक करने की आवश्यकता होगी। 

4. OTP दर्ज करें

अभी आपने जिस भी नंबर को दर्ज किया है, उस नंबर पर आपको एक OTP प्राप्त होगा। यह OTP मुख्य तौर पर 4 डिजिट का होगा। इसे विकल्प में दर्ज करके, दिखाई दे रहे Confirm वाले विकल्प पर क्लिक करें।

5. KYC की प्रक्रिया पूरी करें 

जब आप OTP दर्ज कर लेंगे, तब आप अपने आप को Onecode App के Dashboard में लॉगिन कर लेंगे। जिसके पश्चात आपको KYC का आप्शन मिलेगा। आपको कंप्लीट केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना है और इसकी प्रक्रिया को पूरा करना है। 

ध्यान रहें, KYC प्रक्रिया को पूरा करते समय आपको अपने पैन कार्ड की डिटेल्स भी देनी होगी। अब आपको मोबाइल फ़ोन के फ्रंट कैमरा से एक सेल्फी भी लेती होगी। अंत में आपको Submit का विकल्प प्राप्त होगा, जिसपर आपको क्लिक करना है। 

OneCode App Se Easily Paise Kaise Kamaye?

आप आज के के इस पोस्ट में OneCode App पर अकाउंट कैसे बनाएं इसके बारे में तो जान ही चुके होंगे। तो चलिए अब बिना समय गंवाए OneCode App से पैसे कैसे बनायें, इसके बारे में जान लेते हैं।  

1. OneCode App Se ग्राहकों को लोन दिलाकर Paise Kaise Kamaye

दरअसल, OneCode App एक ऐसा ऐप है, जो कई सारे Loan Providers Companies से कॉन्टेक्ट में रहता है। अगर आप इस एप द्वारा किसी ग्राहक को लोन दिलवाते हैं, तो इसके बदले में आपको कमिशन प्रदान किया जाता है। यदि हम कमीशन की बात करें, तो आपको इसका 1.80 प्रतिशत से लेकर 3.25 प्रतिशत तक कमीशन प्रदान किया जा सकता है। 

मान लेते है कि आप OneCode App के द्वारा अपने किसी ग्राहक को 4 हजार रुपए लोन प्रदान कराते हैं, तो केवल 4 हजार रूपए में आपको 60 रुपए से लेकर 140 रुपए तक का कमीशन दिया जाएगा। इस प्रकार आप काफी आसानी से अपने ग्राहकों को लोन प्रदान करवाकर अच्छा खासा कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। 

2. लोगों के बैंक अकाउंट ओपन करके OneCode App Se Paisa Kaise Kamaye

यदि आप भी OneCode App से पैसे कमाना चाहते हैं, तो इससे पैसे कमाने का सबसे सरल और बेहतर तरीका, लोगों का बैंक अकाउंट ओपन कराना है। यदि आप OneCode App द्वारा अन्य व्यक्तियों के अकाउंट ओपन करते हैं, तो ऐसे में आप इससे 200 रुपए से लेकर 800 रुपए तक कमीशन के तौर पर पैसे कमा सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस एप में आपको हर बैंक के अकाउंट खोलने का विकल्प प्राप्त नहीं होता है। यहां पर आपको मुख्य तौर पर ICICI, HDFC, IDFC, BOB इत्यादि बैंक के अकाउंट खोलने का विकल्प प्राप्त होता है। इन बैंकों के अकाउंट ओपन करके आप अच्छा खासा कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। 

3. OneCode App Se Gold Loan दिलवाकर पैसे कैसे कमाएं? 

वर्तमान समय में अधिकांश व्यक्ति Gold Loan लेते हैं। विशेष तौर पर महिलाएं Gold Loan लेने के लिए ज्यादा विचार करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं, तो उसके लिए आप भी लोगों को Gold Loan दिलवाकर अच्छा कमीशन प्राप्त कर सकते हैं। 

4. OneCode App Se Demat Account ओपन करके कमा सकते हैं पैसे 

यदि आप भी OneCode App से पैसे कमाना चाहते हैं, तो उसके लिए आप चाहें तो ग्राहकों के Demat Account Open करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। दरअसल, आपको इस अकाउंट को OneCode App द्वारा ओपन करने पर 250 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का कमीशन प्राप्त होता है। 

5. OneCode App Se Refer Karke Paise Kaise Kamaye

जब आपने अपना अकाउंट बनाया था, तब आपको इस एप की तरफ से एक Refer link प्रदान किया गया था। अब आप इस Refer link का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए कर सकते हैं। बस आपको इसके लिए केवल अपने दोस्तों के साथ इस Link को शेयर करना है, जिसके बाद आपको OneCode की ओर से अच्छा खासा पैसा प्रदान किया जाएगा। 

FAQ’S  

Q1. OneCode का कस्टमर केयर नंबर क्या है?

OneCode के कस्टमर केयर नंबर पर यदि आप संपर्क करना चाहते हैं, तो 0404 821 3232 पर कॉल कर सकते हैं। 

Q2. OneCode पर KYC करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? 

OneCode App पर केवाईसी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए आपको केवल अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड की जरूरत होगी। 

निष्कर्ष- OneCode एप क्या है

उम्मीद करती हूं कि आपको हमारा One Code App Se Paise Kaise Kamaye का यह पोस्ट पसंद आया होगा। क्योंकि आज के लेख में मैंने आप सभी को OneCode App पर अकाउंट कैसे बनाएं और OneCode App से पैसे कैसे कमाएं? इससे जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अगर आपको हमारे आज के इस OneCode App पोस्ट को पढ़कर कोई सवाल पूछना हो, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

Leave a comment