Satish Kushwaha Success Story in Hindi

Satish Kushwaha Success Story in Hindi: आज के इस लेख में हम एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने खुद को फर्श से अर्श तक पहुंचाया है। यानि अपने career में वह सफलता हासिल की है, जो आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है।

आज के इस लेख में आप जानेंगे Satish Kushwaha Success Story in Hindi के बारे में जिन्होंने अपने career की शुरुआत जीरो से की थी और अब वह युवाओं के लिए एक हीरो बन गए हैं। इनका Satish K Videos YouTube Channel इन्टरनेट पर बहुत पॉपुलर है। 

Satish Kushwaha Success Story

वो कहते हैं ना, सफलता पाना हर किसी के बस की बात बिल्कुल भी नहीं होती, उसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। Satish Kushwaha भी एक ऐसे ही शख्स हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया है। इसलिए आज हम Satish Kushwaha Success Story in Hindi के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे।

आपको बताएंगे कि सतीश कुशवाहा किस तरह ऊंचाई पर पहुंचे हैं और साथ ही आप जानेंगे कि कैसे उन्होंने अपने career की शुरुआत की और कैसे उसमें सफलता हासिल की। आइए सबसे पहले जानते हैं कि कौन हैं सतीश कुशवाहा?

satish-kushwaha-success-story-in-hindi
satish-kushwaha-success-story-in-hindi (Image Created at Canva)

कौन है सतीश कुशवाहा?

Satish Kushwaha YouTuber (Satish Kushwaha Success Story in Hindi)
सतीश कुशवाहा एक Youtuber, Vlogger और Blogger हैं जिन्होंने 4 साल में अपनी पूरी जिंदगी ही बदल डाली। सतीश कुशवाहा जी का जन्म उत्तर प्रदेश के देवरिया गांव में 27 सितंबर 1994 को हुआ था। सतीश कुशवाहा के पिताजी का नाम हरि गोविंद कुशवाहा है और वह फ़िलहाल वर्तमान समय में मुंबई में रहते हैं।

सतीश कुशवाहा एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बता दें कि सतीश कुशवाहा का बचपन अपने गांव में गुज़रा। हालाकि गांव में उनकी हालत कोई बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने वो कर दिखाया जो हर किसी के बस की बात नहीं होती और आज वही सतीश अपने गांव के युवाओं को यह संदेश देते हैं, कि यदि आप सपने देखते हैं तो वह पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें सफलता अपने आप ही मिल जाएगी।

Satish Kushwaha ने अपनी स्कूलिंग अपने गांव देवरिया से ही की है। दसवीं पास करने के बाद उन्होंने अपने गांव के ही एक कॉलेज में साइंस विषय लेकर 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे कानपुर चले गए।

ये भी पढ़ें:

सतीश कुशवाहा को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए काफी मुश्किल और परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी अंग्रेजी अच्छी ना होने के कारण उन्हें काफी challenge का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने खुद से Book खरीद कर पढ़ना शुरू किया और अपनी Personality को भी Develop किया।

Career की शुरुआत

वर्ष 2016 में उन्होंने कानपुर में एक्सेस college में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लिया वहीं से उन्होंने ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए सीखा। जिसके बाद उन्होंने अपना YouTube Channel शुरू किया और ब्लॉग लिखना भी शुरू किया। जब उन्हें content writing के बारे में पता चला तो शुरुआत में उन्होंने ब्लॉग के लिए आर्टिकल भी लिखें।

अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद सतीश कुशवाहा ने अपने दोस्त चौधरी के साथ मुंबई जाने का प्लान बनाया। मुंबई जाकर उन्हें कुछ पार्ट टाइम जॉब और अपना YouTube Channel बनाने का प्लान था।

सतीश कुशवाहा ने blogging की शुरुआत वर्ष 2016 में की थी। सतीश कुशवाहा व उनके दोस्त शैलेश चौधरी ने जमकर blogging में मेहनत की। सतीश कुशवाहा की website का नाम techyukti.com है। उनकी एक और website AltuFaltu.com भी थी जो ज्यादा नहीं चली।

इसके बाद उन्होंने अपनी एक और website reviewfunda.com में काम किया पर बाद में इस website का domain expire हो जाने के बाद इसमें ज्यादा दिन काम नहीं कर पाए। इसलिए उनकी सबसे अच्छी website techyukti.com ही रही। उन्होंने 4 साल मैं लगभग 1200 आर्टिकल पोस्ट किए।

Satish K Videos YouTube Channel की शुरुआत (Satish Kushwaha YouTuber)

Satish Kushwaha Success Story in Hindi 
कुछ समय बाद सतीश कुशवाहा ने मुंबई में घूम घूम कर वीडियो बनाना शुरू कर दी जिसमें वह अलग-अलग विषय पर लोगों के विचार व रिएक्शन लेटते थे। उस Channel का नाम Reaction Among People था बाद में इस Chanel का नाम बदलकर “Satish K Videos” रख दिया। यह YouTube Channel बहुत ही मशहूर है। इनका एक और YouTube Channel है जिसका नाम है “Satish Kushwaha” इस Chanel पर वह Funny और Social Videos post करते हैं।

शुरुआत में सतीश कुशवाहा को पैसा कमाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन धीरे धीरे Channel मशहूर हो गया और तब उनकी पहली इनकम $126 थी। लेकिन वर्तमान समय में सतीश कुशवाहा की इनकम लगभग $2000-$2500 है। पहले उनके Satish K Videos YouTube Channel पर सब्सक्राइबर्स की संख्या सिर्फ 600 ही थी लेकिन दिसंबर 2016 तक उनके Channel पर सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 10,000 हो गई थी।

2017 की शुरुआत होते ही उन्होंने YouTube पर खुद का एक शो बनाने का निर्णय लिया। इसका नाम Indian Youtuber Show था। इस Channel का पहला एपिसोड “Thrust Us” Pranksters के साथ किया था तथा दूसरा एपिसोड धनंजय भोसले और सौरभ नाहर के साथ किया। यह दोनों ही एक अच्छे Tech Creator हैं। 

लेकिन लोगों को यह शो पसंद नहीं आए जिस वजह से उन्हें यह Channel बंद करना पड़ा। इससे सतीश कुशवाहा को काफी दुख हुआ लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसके बाद उन्होंने Reaction Videos की शुरुआत कर दी।

सतीश कुशवाहा ने Technical Guruji के founder Gaurav Chaudhri का इंटरव्यू लिया लेकिन सतीश कुशवाहा की उनसे कोई झड़प हो गई जिस वजह से उन्होंने फिर इंटरव्यू लेना ही बंद कर दिया। लेकिन उसी साल वह फिर से My Smart Support के Dharmendra Kumar का इंटरव्यू लेने बिहार चले गए। धर्मेंद्र कुमार से मिलकर सतीश कुशवाहा को काफी प्रोत्साहन मिला।

यहीं से शुरुआत हुई Satish K Videos YouTube Channel की। वर्तमान समय में भी सतीश कुशवाहा ऐसे ही नए-नए वीडियो अपने Channel पर लाते रहते हैं जिनसे लोगों को भी काफी प्रोत्साहन मिलता है।

ये भी पढ़ें:

सतीश कुशवाहा कितना कमाते हैं- Satish Kushwaha Earning

satish-kushwaha-earning

सतीश कुशवाहा के कुल 4 YouTube Channel है, और 2 websites हैं। उनकी प्रतिमाह इनकम $2000-$2500 है। शुरुआती छह से सात महीनों में उन्हें एक रुपए की भी इनकम नहीं हुई थी लेकिन जैसे-जैसे उनका Channel मशहूर होता गया धीरे-धीरे उनकी इनकम में भी इजाफा होता गया।

आज के युवाओं को सतीश कुशवाहा से क्या सीखना चाहिए

Satish Kushwaha Success Story in Hindi से हमें यह शिक्षा मिलती है कि जब कभी भी हम किसी नए काम की शुरुआत करते हैं तो उसे सफल बनाने में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सफल वही होते हैं जो आखिर तक जुटे रहते हैं और बार-बार कोशिश जारी रखते हैं।

आजकल YouTube पर blogging के माध्यम से बहुत से लोग लाखों रुपए कमा रहे हैं। लेकिन जब लोग blogging या फिर अपना YouTube Channel शुरू करते हैं तो शुरू शुरू में वह उतना सफल नहीं हो पाते। लेकिन लगातार कोशिश जारी रखने पर ही हम अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।

आज के युवा लोगों को सतीश कुशवाहा की इस सफलता की कहानी से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वह भी अपने जीवन में कुछ नया करके सफल हो सकें। यदि आप भी एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं या फिर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने अंदर से नकारात्मक ऊर्जा को निकाल कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करना है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने जाना कि किस तरह सतीश कुशवाहा ने अपने Blogging और Satish K Videos YouTube Channel की शुरुआत की जिसके माध्यम से आज वह लाखों रुपए कमा रहे हैं। आप भी एक सफल व्यक्ति बनने के लिए सतीश कुशवाहा के जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारी यह जानकारी ‘Satish Kushwaha Success Story’ जरूर अच्छी लगी होगी। यदि आपको इनकी स्टोरी प्रेरणादायक लगी हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आप इस लेख से संबंधित किसी प्रकार का कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

Leave a comment