चन्द्रमा के रहस्यों को जानने के लिए पृथ्वी से बहुत सारे अन्तरिक्ष यात्री चाँद की सतह पर गए हैं। क्या आप जानते हैं कि Chand Par Kon Kon Gaya Hai? अगर नहीं, तो निराश मत होईये क्योंकि हम आपको इस लेख में बताएँगे कि अब तक कितने लोग चाँद पर गए हैं और उनके साथ और कौन से लोग इस मिशन में शामिल थे।
दोस्तों, चाँद पृथ्वी का एक उपग्रह है जिसने सदियों से हम धरती वासियों का ध्यान आकर्षित किया हुआ है। सफ़ेद और चमकदार होने के अलावा यह पृथ्वी के मौसम पर भी अपना नियंत्रण रखता है। सागर में आने वाले ज्वार भाटा का प्रमुख कारण यह चाँद ही तो है।
ज्वार भाटा की वजह से समुद्र तट पर रहने वाले लोगों को खाने के लिए प्रचुर मात्रा में समंदर के अन्दर की मछलियाँ मिलती हैं। चाँद के आकर्षण से होने वाले ज्वार भाटा की प्रक्रिया से बिजली भी बनाई जाती है। चाँद धरती से बहुत दूर है मगर इसका प्रभाव हमारी पृथ्वी, जीव समुदाय, वनस्पति जीवन सभी पर पड़ता है।
चाँद हमेशा से ही मानव के लिए रहस्यमयी रहा है। इन्ही रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए बहुत से Astronauts चाँद पर गए हैं। आज के लेख में आप जानेंगे कि कौन कौन से ऐसे लोग हैं जो चाँद की सतह पर गए हैं।

Chand Par Kon Kon Gaya Hai – अब तक चाँद पर कौन कौन गया है?
वैसे तो मानव द्वारा चाँद पर जाने का सिलसिला सन 1969 में शुरू हुआ था, लेकिन इसकी शुरुआत बहुत पहले ही हो चुकी थी। चंद्रमा, जो कि धरती के सबसे नज़दीक का खगोलीय पिंड है, पृथ्वी के उपग्रह के नाम से जाना जाता है। सन 1609 में Hans Lippershey द्वारा टेलिस्कोप का आविष्कार किया गया था।
इसी Telescope की मदद से सन 1610 में Galileo Galileli द्वारा पहली बार चंद्रमा को बेहद नज़दीक से देखा गया था। बाद में Thomas Harriot के साथ मिलकर Galileo नें चाँद का Telescopic Figure बनाया यानी कि टेलिस्कोप से चंद्रमा कैसा दिखता है?
ऐसे ही धीरे धीरे करके 300 से भी ज्यादा साल गुज़र गए और सन 1969 में पहली बार हमें अभूतपूर्व सफलता मिली, जब अमेरिकी अन्तरिक्ष यात्री- नील आर्मस्ट्रांग (Neil Armstrong) नें चाँद पर कदम रखा।
नील आर्मस्ट्रांग पहले ऐसे अन्तरिक्ष यात्री थे जिनका नाम चाँद पर जाने वालों कि लिस्ट में सबसे पहले जुड़ा। उसके बाद से तो ये सिलसिला चल निकला और बाद में 11 अन्तरिक्ष यात्री चाँद पर गए।
12 लोगों में चन्द्रमा पर कौन कौन गया है, आईये अब उन लोगों के नाम जानते हैं:
- Neil Armstrong (नील आर्मस्ट्रांग) – वर्ष 1969
- Buzz Aldrin (बज़ एल्ड्रिन) – वर्ष 1969
- Pete Conrod (पीट कॉनरॉड) – वर्ष 1969
- Alan Bean (एलन बीन) – वर्ष 1969
- Alan Shepard (एलन शेपर्ड) – वर्ष 1971
- Edgar Mitchell (ऐडगर मिशल) – वर्ष 1971
- David Scott (डेविड स्कॉट) – वर्ष 1971
- James Irwin (जेम्स इरविन) – वर्ष 1971
- John Young (जॉन यंग) – वर्ष 1972
- Charles Duke (चार्ल्स ड्यूक) – वर्ष 1972
- Eugene Cernan (यूज़न सरनन) – वर्ष 1972
- Harrison Schmitt (हैरिसन स्मिट) – वर्ष 1972
दोस्तों, Moon Exploration, यानी चंद्रमा के बारे में पता लगाने के लिए सफल चन्द्र यात्रा वर्ष 1969 से शुरू हुई थी। NASA (National Aeronautics and Space Administration) नें, जो कि अमेरिकी अन्तरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी है, वर्ष 1969 में चाँद पर जाने के Apollo 11 नामक एक मिशन चलाया था। इसी मिशन के तहत अन्तरिक्ष यात्रियों नें चाँद की सतह पर अपना पहला कदम रखा था।
इसी तरह वर्ष 1971 और 1972 में भी क्रमश: Apollo 14, Apollo 15 और Apollo 16 Moon Exploration Mission चलाये गए थे जो सक्सेसफुल रहे। उपरोक्त मिशन के अंतर्गत चंद्रमा पर कौन कौन गया है उसकी जानकारी इसी लेख में नीचे दी गयी है।
Chand Par Kon Kon Sa Mission Gaya Hai – चाँद पर जाने वाले सफल चन्द्रमिशन
Mission | Crew Members | Backup Crew Members |
Apollo 11 | नील आर्मस्ट्रांग – कमांडर, बज़ एल्ड्रिन – पायलट, लूनर मोड्यूल, माइकल कॉलिंस – पायलट, कमांड मोड्यूल | जेम्स लोवेल – कमांडर, फ्रेड हैसे जूनियर – पायलट, लूनर मोड्यूल, विलियम एंडर्स – पायलट, कमांड मोड्यूल |
Apollo 14 | एलन शेपर्ड – कमांडर, ऐडगर मिशल – पायलट, लूनर मोड्यूल, स्टुअर्ट रूसा – पायलट, कमांड मोड्यूल | यूज़न सरनन – कमांडर, जो एंगल – पायलट, लूनर मोड्यूल, रोनाल्ड एवांस – पायलट, कमांड मोड्यूल |
Apollo 15 | डेविड स्कॉट – कमांडर, जेम्स इरविन – पायलट, लूनर मोड्यूल, अल्फ्रेड वोर्डन – पायलट, कमांड मोड्यूल | रिचर्ड गोर्डन – कमांडर, हैरिसन स्मिट – पायलट, लूनर मोड्यूल, वांस डेवो ब्रांड – पायलट, कमांड मोड्यूल |
Apollo 16 | जॉन यंग – कमांडर, चार्ल्स ड्यूक – पायलट, लूनर मोड्यूल, थॉमस मत्तिन्गली – पायलट, कमांड मोड्यूल | फ्रेड हैसे – कमांडर, ऐडगर मिशल – पायलट, लूनर मोड्यूल, स्टुअर्ट रूसा – पायलट, कमांड मोड्यूल |
निष्कर्ष
साथियों, यह लेख पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि Chand Par Ab Tak Kon Kon Gaya Hai? ऊपर जो लिस्ट दी गयी है उसे अगर आप ध्यान से पढेंगे तो पायेंगे कि बहुत से अन्तरिक्ष यात्री ऐसे भी हैं जो एक बार से भी ज्यादा बार चाँद पर गए हैं। इन सभी Astronauts के बारे में अगर आप विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।