Vitamin A Ki Kami Se Kya Hota Hai – विटामिन A की कमी से क्या होता है?

Vitamin A Ki Kami Se Kya Hota Hai (Vitamin A ki Kami Se Kaun Sa Rog Hota Hai) : हमें अपने शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। यदि हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्व की कमी आ जाए, तो हमारे शरीर के कुछ अंग डैमेज हो सकते हैं। इससे हमें कई तरह के रोग हो सकते हैं और इसके अतिरिक्त हमारे शरीर में बहुत सी परेशानियां भी हो सकती हैं।

इसलिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए और सुचारू रूप से चलाने के लिए पोषक तत्व देते रहना चाहिए, जिससे हमारा शरीर बीमारियों से लड़ सके और हमारा शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहे।

मुख्य रूप से हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई प्रकार के विटामिन की आवश्यकता पड़ती है, जिसमें से एक “विटामिन A” है। यदि हमारे शरीर में विटामिन A की कमी हो जाए, तो हमें कई तरह के रोग हो सकते हैं जैसे आंखों की रोशनी कम हो जाना, शरीर के विकास में कमी हो जाना आदि।

आज हम इस आर्टिकल यह जानेंगे कि विटामिन A की कमी से क्या होता है (Vitamin A Ki Kami Se Kya Hota Hai), इससे से कैसे बचा जा सकता है, Vitamin A क्या होता है (Vitamin A Kya Hota Hai / Vitamin A Definition), विटामिन A क्यों जरूरी है (Vitamin A Kyu Jaruri Hai), विटामिन A किस में पाया जाता है (Vitamin A Kisme Paya Jata Hai). इसके अतिरिक्त इस आर्टिकल में हम और भी बहुत कुछ जानेंगे, जो “विटामिन A” से संबंधित है।  

vitamin-a-ki-kami-se-kya-hota-hai
Photo by Yan Krukov

विटामिन A क्या होता है (Vitamin A Kya Hota Hai)- Vitamin A Definition

विटामिन A फैट घुलनशील कंपाउंड का जेनेटिक टर्म है। इसमें रेटिनल (Retinal), रेटिनाइल एस्टर (Retinyl Ester) और रेटिनॉल (Retinol) कम्पाउंड शामिल होते हैं। इसे हम सीधे प्रयोग में नहीं ला सकते हैं।

ज्यादातर विटामिन A रेटिनल एस्टर के रूप में हमारे शरीर के लीवर पार्ट में Store हो जाते हैं। इस एस्टर को हमारा शरीर All-Trans-Retinol में Break करता है। एस्टर के टूटने पर यह रेटिनॉल बाइंडिंग प्रोटीन से जुड़कर खून (Bloud) में जाकर मिल जाता है

Form of Vitamin A in Food- भोजन में विटामिन A के रूप

  1. Preformed Vitamin A
  2. Provitamin A Carotenoids

Vitamin A Ki Kami Se Kya Hota Hai – Vitamin A ki Kami Se Kaun Sa Rog Hota Hai?

यदि हमारे शरीर में किसी भी विटामिन की कमी हो जाए, तो हमें कुछ ना कुछ रोग हो जाएंगे, जिससे हमारा शरीर सुचारू रूप से काम नहीं कर पाएगा और हम स्वस्थ नहीं रह पाएंगे। यदि हमारे शरीर में विटामिन A की कमी हो जाए, तो निम्न प्रकार के रोग उत्पन हो सकते हैं।

  1. आंखों में रतौंधी होना (रात में दिखाई न देना)
  2. आंखों में जलन हो सकती है।
  3. शरीर की हड्डी कमजोर हो जाती है।
  4. काम करते वक्त आपको बहुत तेजी से थकान हो सकती है।
  5. त्वचा रूखी हो जाती है।
  6. अंधापन भी हो सकता है।
  7. श्वसन प्रणाली तथा पेशाब की नली में संक्रमण।
  8. एनीमिया रोग।

विटामिन A की कमी के कारण इन सभी रोगों के अलावा और भी रोग हो जाते हैं। इन सभी रोगों से बचने के लिए हमें विटामिन A की पूर्ति हमेशा करते रहना चाहिए, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे और हम किसी प्रकार की दिक्कत से ना गुजरें।

Symptoms of Vitamin A Deficiency in Hindi- विटामिन A की कमी के लक्षण

यदि हमारे शरीर में विटामिन A की कमी हो जाए, तो कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। विटामिन A की कमी के लक्षण में आपको थकान, शारीरिक विकास में कमी, त्वचा संबंधी समस्या, आंखों में सूजन अथवा सूखापन होना, कमजोर हड्डियां तथा दांतों की परेशानी और रतौंधी रोग हो सकते हैं।

विटामिन A किसमें पाया जाता है – Vitamin A Kisme Paya Jata Hai

यदि हमारे शरीर में विटामिन A की कमी हो जाए, तो हमें ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिसमें विटामिन A पाया जाता हो। हम आपको बता दें कि विटामिन A, शलजम, टमाटर, मटर, ब्रोकली, कद्दू, चुकंदर, पालक, दूध,  राजमा, बींस. पनीर, सरसों, चीकू, तरबूत, पपीता, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, गिरिकंद, साबुत अनाज, सोयाबीन आदि में पाया जाता है।

Vitamin A Kyu Jaruri Hai – Why Vitamin A is Important in Hindi?

विटामिन A हमारे शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यदि हमारे शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है तो हमारा शरीर रोगग्रस्त हो सकता है। आइए जानते हैं कि विटामिन A हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है।

  • आंखों की रोशनी बनाए रखने के लिए विटामिन A की बेहद जरूरत होती है।
  • शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए।
  • श्वसन प्रणाली के संक्रमण को दूर करने के लिए
  • एनीमिया जैसे रोग से बचने के लिए।
  • त्वचा को रूखा होने से बचाने के लिए।

Food Source for Vitamin A – Source of Vitamin A in Food in Hindi

vitamin-a-ki-kami-se-kya-hota-hai-in-hindi
Image Created at Canva

हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने तथा रोगों से बचने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। विटामिन A की कमी को पूरा करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे Foods के नाम बताने जा रहे हैं जिससे  विटामिन A की कमी से होने वाले रोगों से आपको छुटकारा मिल सकता है।

गाजर: –

गाजर, विटामिन A का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यह आंखों के लिए काफी अच्छा होता है। गाजर को हम सलाद में काटकर, हलवा बनाकर और अन्य तरीकों से खा सकते हैं। गाजर खाने से हमारे शरीर को प्रतिदिन होने वाली ज़रुरत का 73% Vitamin A प्राप्त होता है।

दूध: –

दूध एक संपूर्ण पोषण आहार होता है। यह हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखता है और कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। दूध, विटामिन A का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। यदि हम प्रतिदिन एक गिलास दूध पियें, तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होगा। इसलिए दूध का सेवन, बड़े, बुड्ढे, बच्चों सबको करना चाहिए।

टमाटर: –

टमाटर, विटामिन A का काफ़ी अच्छा स्त्रोत है। टमाटर में विटामिन A प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे हमें अपने सब्जियों के साथ, सलाद आदि में खाना चाहिए। टमाटर में लाइकोपीन तथा क्रोमियम पाया जाता है। लाइकोपीन हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओं के विकास में विरोध करता है और क्रोमियम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।

मछली: –

विटामिन A, मछली (Fish) में विशेष रूप से पाया जाता है। यदि आपको मछली खाना पसंद है, तो आप अवश्य ही मछली खाएं। यह आपकी आंखों को स्वस्थ रखेंगी और आंखों की रोशनी भी बनाये रखेंगी। मछली खाने से दिमाग भी तेज़ होता है। मछली में ओमेगा- 3 और फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक हैं।

अंडा:-

अंडा, विटामिन A के लिए काफी अच्छा स्त्रोत है। यदि आप हर रोज एक उबला हुआ अंडा खाते हैं, तो आपके शरीर के लिए काफी लाभकारी रहेगा। अंडे में प्रोटीन और वसा पाया जाता है जो शरीर में पोषक तत्व की कमी को पूरा करता है।

हरा धनिया: –

हरा धनिया हमें विशेष रूप से ठंड के मौसम में ही प्राप्त होता है। उस वक्त हमें इसे भरपूर मात्रा में खाना चाहिए, ताकि हमारे शरीर में पोषक तत्व की कमी ना हो और हमारा शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे। हरा धनिया एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में हमारे शरीर के लिए कार्य करता है।

हरी सब्जियां: –

हरी सब्जियां हमें हर मौसम में मिल जाती हैं। मौसम के अनुसार अलग-अलग प्रकार की हरी सब्जियां मिलती हैं। हरी सब्जी हमें प्रत्येक दिन खानी चाहिए क्योंकि हरी सब्जियों में विटामिन A के साथ Iron भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती और हमारा शरीर सुचार रूप से और सही ढंग से कार्य करता है।

Vitamin A Food Chart

S. No.Vitamin A VegetablesVitamin A Fruits
1.Sweet Potato (Cooked)Tangerine
2.Collards (Cooked)Nectarine
3.Turnip Greens (Cooked)Cantaloupe
4.Sweet Red Pepper (Raw)Guava
5.Turnip Greens (Cooked)Mango
6.Spinach (Raw)Passion Fruit
7.Romaine Lettuce (Raw)Papaya
8.Winter Squash (Cooked)Mango
9.Swiss Chard (Raw)Watermelon
10.Carrot (Cooked)Apricot

Frequently Asked Questions

विटामिन A के फ़ायदे – Vitamin A Ke Fayde Kya Hain?

विटामिन A से हमारे शरीर को पोषक तत्व मिलने पर हड्डियां मजबूत होती हैं, आंखों की रोशनी बनी रहती है, त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है और हमारा शरीर सही ढंग से कार्य करता है तथा बीमारियों से मुक्त रहता है।

विटामिन A का रासायनिक नाम क्या है?

रेटिनॉल

क्या हम विटामिन A की टेबलेट्स खा सकते हैं?

च्यूएबल टैबलेट आमतौर पर सुरक्षित होती हैं, पर हमें कोई भी टैबलेट डॉक्टर के सलाह पर ही लेनी चाहिये।

Vitamin A Kisme Hota Hai?

Vitamin A, दूध, अंडा, मछली,  गाजर, शलजम, हरी-सब्जी, हरी-धनिया,पनीर, सरसों, चीके, तरबूत, पपीता में पाया जाता है।

नाइट ब्लाइंडनेस यानी कि रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है?

विटामिन A (Vitamin A) की कमी से रतौंधी (नाइट ब्लाइंडनेस) की बीमारी हो जाती है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस आर्टिकल में बताया कि Vitamin A Ki Kami Se Kya Hota Hai और इसकी कमी कैसे पूरी की जा सकती है। मुझे उम्मीद है कि आप विटामिन A के बारे में अच्छे से समझ गये होंगे और विटामिन A से होने वाले रोगों से अब बचे रहेंगे और हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

Leave a comment