Shahad Ke Fayde | शहद के फायदे | शहद कब और कैसे खाना चाहिए?

Shahad Ke Fayde, Shahad Khane Ke Fayde, Honey Ke Fayde, Honey Khane Ke Fayde, Madhu Khane Ke Fayde, Sahed Khane Ke Fayde, Shad Ke Fayde, Sahad Pine Ke Fayde, Shad Khane Ke Fayde, Shahed Khane Ke Fayde.

शहद, जिसको देखते ही खाने की इच्छा हो जाती है, पर क्या आपको पता है कि शहद के बहुत सारे फायदे हैं। शहद केवल स्वाद के लिए ही नहीं खाया जाता है, बल्कि इसमें इतने सारे गुण होते हैं कि इन्हें हम दवा के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

प्राचीन काल में शहद का बहुत प्रयोग किया जाता था। तब से लेकर आज तक इसका प्रयोग किया जा रहा है और यही नहीं, आगे भी इसका प्रयोग किया जाएगा, क्योंकि इसमें विशेष प्रकार के गुण पाए जाते हैं। शहद, बहुत सारे फूलों के रसों से मधुमक्खियों के द्वारा बनाया जाता है।

Shahad Ke Fayde: शहद शरीर की सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। यह बाजार में काफी आसानी से मिल जाता है, परंतु शुद्ध शहद का दाम काफी ज्यादा होता है। लोग शहद का प्रयोग खाना बनाते समय भी करते हैं। साथ ही शहद का इस्तेमाल, त्वचा तथा आंखों से संबंधित रोगों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है।

यदि आप शहद संबंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें। आज हम इस आर्टिकल में शहद के फायदे (Shahad Ke Fayde), शहद के नुकसान (Shahad Ke Nuksan), शहद खाने का तरीका, शहद में पाए जाने वाले गुण और इसके अतिरिक्त शहद से सम्बंधित अन्य जानकारी विस्तार से बताएंगे।

shahad-ke-fayde-shahad-khane-ke-fayde
Image Created at Canva

Shahad Kya Hota Hai | शहद क्या है?

शहद एक स्वादिष्ट मीठा तरल पदार्थ होता है, जिसमें मुख्यतः ग्लूकोज़ और एकलशर्करा फ्रक्टोज, विटामिन, खनिज तथा अमीनो अम्ल पाया जाता है, जो जो हमारे Cells को बढ़ाने के साथ घाव को ठीक करने में सहायता करता है।

शहद में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ और सुचार रूप से कार्य करता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर के अंदर हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। शहद को हम आयुर्वेदिक दवा के रूप में भी प्रयोग करते हैं।

शहद को हम मधु के नाम से भी जानते हैं। इसमें राइबोफ्लेविन, नायसिन, पैंटोथैनिक अम्ल, विटामिन B6, फोलेट, विटामिन C, कैल्शियम, लोहतत्व, मैगनीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जस्ता आदि पाया जाता है।

शहद के फायदे- Shahad Ke Fayde- Shahad Khane Ke Fayde

Shahad Ke Fayde: शहद को एक आयुर्वेदिक दवा के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसलिए आप आयुर्वेदिक दवा के फायदे काफी अच्छी तरह से समझ सकते हैं। फिर भी हम आपको बता देते हैं कि शहद का नियमित सेवन, हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। यह वयस्क, बूढ़े और बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद है। आइए अब शहद के फायदों (Shahad Ke Fayde) को एक- एक करके के समझते है।

#1. वजन कम करने में (Shahad Ke Fayde)

Shahed Khane Ke Fayde: आप उन लोगों को देखते होंगे, जो ज्यादातर मोटे होंगे, वह अक्सर हर रोज सुबह शहद का सेवन करते हैं। शहद विशेष रूप से वजन को कम करके मोटापा घटाने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है और इसमें वसा (Fat) बिलकुल भी नहीं पाया जाता है।

सेवन प्रक्रिया:- यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इससे आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होगा, जिससे आपका वजन घटने लगेगा।

#2. गले की खराश (Shahad Ke Fayde)

Shad Khane Ke Fayde: यदि आपके गले में हमेशा खराश रहती है, तो शहद का सेवन करने से आप अपने गले की खराश को दूर कर सकते हैं। शहद सर्दी, जुकाम और खांसी से राहत देता है।

सेवन प्रक्रिया:- यदि आपको अपने गले की खराश दूर करना है तो आपको दो चम्मच शहद के साथ अदरक का रस मिलाकर दिन में दो से तीन बार सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

#3. बालों के लिए फायदेमंद (Shahad Ke Fayde)

आज के समय में ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। वो अपने बाल झड़ने की समस्या से राहत नहीं पा रहे हैं और इसके लिए कई तरह के दवा उपयोग में ला रहे हैं। हम आपको बता दें कि यदि आप नियमित रूप से शहद का प्रयोग बालों के लिए करते हैं, तो आपके बालों की समस्या भी समाप्त हो सकती है।

शहद, बालों का सूखापन हटाकर बालों में सुंदरता लाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है और बालों में होने वाले नुकसान को रोकता है।

उपयोग:- दही, अंडा या फिर एलोवेरा में से किसी एक के साथ मिलाकर अपने बालो में लगाएं, इससे आपके खराब हुए बालों को पोषण मिलता है।

#4. घाव भरने में सहायक (Shahad Ke Fayde)

शहद घाव को भरने में मदद करता है। शहद में फ्लेवोनॉयड, लैसोजाइम और फेनोलिक एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो घावों को काफी तेजी से भरता है।

उपयोग:- आपके शरीर के जिस हिस्से में घाव हुआ है, उस घाव पर शहद को लगाएं और यदि आपके घाव में जलन है, तो इसे गुलाबजल के साथ मिलाकर घाव पर लगाएं।

#5. कब्ज़ से राहत (Shahad Ke Fayde)

Sahad Pine Ke Fayde (Shad Ke Fayde): यदि आपको कब्ज की समस्या है तो आप शहद के इस्तेमाल से इससे राहत पा सकते हैं। पेट में जितनी भी समस्या होती है उनका मूल कारण कब्ज होता है। यदि हम अपनी कब्ज की समस्या को ठीक कर लें तो पेट में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सेवन प्रक्रिया:- रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद डालकर हर रोज सेवन करें, इससे आपकी कब्ज की समस्या समाप्त हो जाएगी।

#6. रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ावा (Shahad Ke Fayde)

Sahed Khane Ke fayde: यदि शहद का नियमित रूप से सेवन करें, तो यह हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो हृदय के लिए काफी अच्छा होता है और शरीर में उत्पन्न बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। शहद शरीर कि इम्युनिटी क्षमता को भी बढ़ाता है।

सेवन प्रक्रिया:- रोजाना हल्के गुनगुने दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर में इम्युनिटी बढ़ती है।

#7. खांसी से राहत (Shahad Ke Fayde)

Madhu Khane Ke Fayde: यदि आपको खांसी की समस्या है जो लंबे समय से ठीक नहीं हो रही है, तो आप शहद का इस्तेमाल करके अपने खांसी की समस्या से राहत पा सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो संक्रमण को बढ़ने से रोकता है।

सेवन प्रक्रिया:- आप सोने से पहले एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर अवश्य पियें या फिर शहद और अदरक को मिलाकर बनाये गए पेय का  इस्तेमाल करें। इससे आपको खांसी से राहत मिल सकती है।

#8. मुंहासे से छुटकारा (Honey Khane Ke Fayde)

Honey Ke Fayde (Honey Khane Ke Fayde):यदि आपको मुहांसों की समस्या है तो आप शहद का उपयोग करके अपने मुहांसों से छुटकारा पा सकते हैं। शहद में जायलोज (Xylose) और सुक्रोज पाया जाता है, जो वाटर एक्टिविटी को कम करके बैक्ट्रिया को बढ़ने से रोकता है।

उपयोग:- अपने मुंहासे को ठीक करने के लिए रात में शहद की थोड़ी मात्रा लेकर अपने मुंहासे पर लगा लें और रात भर सूखने दें। ऐसा करके आप अपनी मुंहासों कि समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद के नुकसान | Shahad Ke Nuksan

shahad-ke-fayde-shahad-khane-ke-fayde-hindi
Photo by Mareefe

अगर हम किसी चीज का उपयोग अपने फायदे के लिए कर रहे हैं, तो शायद हमें उस चीज से कहीं ना कहीं नुकसान (Side Effect) भी हो सकता है। इसके लिए हमें उस पदार्थ को यूज करने से पहले उससे होने वाले नुकसान को जान लेना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

#1. घी और शहद का सेवन एक साथ न करें (Shahad Ke Nuksan)

अक्सर आपने यह बात सुनी होगी की घी और शहद का सेवन एक साथ नहीं किया जाता है। हम आपको बता देते हैं कि घी और शहद का सेवन प्राचीन काल से आहार के विरुद्ध माना गया है। यह विष (जहर) के रूप में कार्य करता है, इसलिए आप कभी भी घी और शहद का सेवन एक साथ ना करें।

#2. गर्भावस्था और स्तनपान के समय (Shahad Ke Nuksan)

गर्भावस्था और स्तनपान के समय शहद का सेवन ना करें, यह नुकसान कर सकता है। यदि आप शहद का सेवन औषधि के रुप में करती हैं, तो स्त्री रोग विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें:

#3. एक साल से कम उम्र के बच्चे को शहद ना खिलाए :

Shahad Ke Nuksan:एक साल से कम उम्र के बच्चे को शहद नहीं खिलाना चाहिए। इससे बच्चों को बोटुलिज़्म (Botulism) का खतरा रहता है। छोटे बच्चों के शरीर पर शहद नहीं लगाना चाहिए, उनको शहद से दूर ही रहना चाहिए।

#4. गर्म पानी में शहद डालकर ना पियें (Shahad Ke Nuksan)

कभी भी पूरी तरह खौलते हुए गर्म पानी में शहद डालकर ना पियें, क्योंकि यह आहार के विरुद्ध माना जाता है। इसलिए हल्के गुनगुने पानी में ही शहद डालकर पीना चाहिए।

#5. अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल (Shahad Ke Nuksan)

यदि आप एक ब्लड शुगर मरीज हैं, यदि आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में नहीं रहता है, तो आप शहद का कभी भी सेवन ना करें। जिन व्यक्तियों का डायबिटीज नियंत्रण में रहता है, वह शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है।

शहद का सेवन कैसे करना चाहिए – Shahad Kaise Khana Chahiye?

यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या है, तो आपको शहद का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। यदि आप बिना किसी डॉक्टर के सलाह पर शहद का सेवन कर रहे हैं तो आपको साइड इफैक्ट्स अर्थात शहद से नुकसान हो सकता हैं।

इसलिए औषधि के रूप में शहद का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। यदि आप शहद का सेवन सामान्य रूप से खाने में करना चाहते हैं, तो प्रतिदिन दो चम्मच शहद काफी है।

शहद कब और कैसे खाना चाहिए- Shahad Ke Fayde Aur Nuksan

कुछ लोग शाम को शहद खाते हैं, कुछ लोग सुबह खाते हैं, तो कुछ खाना खाने के बाद खाते हैं। ऐसे बहुत सारे तरीके हैं शहद खाने के, पर हम आपको बताते हैं कि नियमित रूप से शहद कैसे खाना चाहिए। आप इस चार्ट के अनुसार शहद कब और कैसे खाना है ये जान सकते हैं।

Sr. No.समय (शहद खाने के)फायदे (शहद खाने के)शहद कैसे खाएं 
1.सुबह के समय#a. शरीर से विषाक्त पदार्थोंकोबाहर निकलने के लिए। #b. वजन घटाने के लिए। #c. बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण से बचाने के लिए। #d. शरीर को हाइड्रेट करने के लिए। #e. एलर्जी कम करने के लिए।गुनगुने पानी के साथ।
2.शाम के समय#a. एसिड रिफ़्लक्स का इलाज करता है। #b. आपको बेहतर नींद में मदद करता है। #c. वजन घटाने में सहायता करता है। #d. ब्लड प्रेशर को कम करता है। #e. लिवर फंक्शन में सुधार करता है।एक गिलास दूध के साथ शहद का सेवन करें।
3.बीमारी के समय#a. ठंड लगना। #b. प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। #c. शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है।डॉक्टर की सलाह पर।
4.वर्कआउट करने का समय#a. ब्लड ग्लूकोज को फिर से भरता है। #b. वर्कआउट रिकवरी में सहायता करता है। #c. ऊर्जा के स्तर को परिष्कृत करता है। #d. खाना आसानी से पचता और शरीर द्वारा जल्दी से अवशोषित होता है। #e. वर्कआउट प्रदर्शन को बेहतर बनाता है।फलों और प्रोटीन शेक के साथ भी शहद मिलाकर ले सकते है।

निष्कर्ष

आज हमने आपको इस पोस्ट में शहद के फायदे और नुकसान (Shahad Ke Fayde Aur Nuksan), शहद कब और कैसे खाना चाहिए और इसके अतिरिक्त शहद से संबंधित पूर्ण जानकारी दी है, हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।  

Disclaimer: इस आर्टिकल का उद्देश्य आपको शहद के फायदों और नुकसान की जानकारी देना है। आप सामान्य रूप से शहद का सेवन कर सकते हैं पर यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आप शहद का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

ये भी पढ़ें:

Leave a comment